
सात्विक दाल मखनी रेसिपी देखकर तैयार करें यह व्यंजन।
यह व्यंजन पंजाब प्रदेश एवं पूरे देश में एक प्रचलित खाद्य है। यह व्यंजन को पारंपरिक पाकशैली अनुसार धीमी आंच पर धीमे धीमे पकाया जाता है। वर्तमान समय पर सभी व्यस्त हैं एवं वक्त की कमी भी हो जाती है। यह रेसिपी के माध्यम से घर में यह व्यंजन को बिल्कुल कम समय पर सरलता से तैयार किया जा सकता है। यह व्यंजन को पंजाबी शैली में प्याज़, लहसुन एवं अदरक का उपयोग कर तैयार की जाती है।
परंतु यहाँ, सात्विक भोजन एवं जैन आहार को ध्यान में रखते हुए यह रेसिपी को तैयार की गई है। यह रेसिपी में प्याज़, लहसुन या अदरक का उपयोग न करते हुए बताया गया है कि किस तरह स्वादिष्ट व सात्विक व्यंजन बनाएं।
निम्न में दिए हुए रेसिपी को अनुसरण करें:
| व्यंजन शैली / Cuisine | पंजाबी / उत्तर भारतीय |
| भोजन चुनाव | शाकाहारी / मुख्य भोजन |
| व्यंजन | सात्विक दाल मखनी |
| सात्विक आहार | हाँ |
| जैन भोजन | हाँ |
| सामग्री तैयार करने का समय | 10 Mins |
| पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 30 Mins |
| कुल समय: | 40 Mins |
| अंश : | 4 व्यक्ति के लिए |
सात्विक दाल मखनी रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
| सामग्री | मात्रा |
| साबुत उडद दाल | 100 gms |
| राजमा साबुत | 2 tablespoon |
| टमाटर (मुलायम पीसा हुआ) | 100 gm / 2 टमाटर |
| साबुत जीरा | ½ teaspoon |
| हल्दी पाउडर | ½ teaspoon |
| लाल मिर्च पाउडर | ⅓ teaspoon |
| धनिया पाउडर | 2 teaspoon |
| जीरा पाउडर | 2 teaspoon |
| हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) | 2 हरी मिर्च |
| तेज पत्ता | 2 पत्ता |
| दालचीनी | 2 टुकड़ा |
| लौंग | 4 लौंग |
| छोटी इलायची | 2 इलाइची |
| बड़ी इलायची | 1 इलाइची |
| फ्रेश क्रीम | 2 tablespoon |
| शक्कर (वैकल्पिक) | ½ teaspoon |
| नमक | स्वाद अनुसार |
| घी / अन्य तेल (पिघलाया हुआ) | 2 tablespoon / आवश्यकता अनुसार |
| सजावट के लिए | |
| धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ) | 1 टीस्पून |
| फ्रेश क्रीम | 1 tablespoon |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- साबुत उडद दाल एवं साबुत राजमा को पानी में लगभग 4 घंटे तक या एक रात भर भिगोकर रखें।
- प्रेशर कुकर में 2 विस्सल आने तक या आवश्यकता अनुसार पका लें। आँच को बंद करें। कुकर के भाँप में कुछ देख तक रहने दें।
- कुकर ठंडा होने पर दाल को ज़रा सा मिला दें।( चित्र संख्या 4 को देखें)

- कुकर ठंडा होने पर सामग्रियों को निकाल कर पानी सहित एक अलग बर्तन में रखें।
- मध्यम आंच पर फ्राइंग पैन में घी डालकर गर्म होने दें। फ्राइंग पैन में साबुत जीरा डालकर चटकने दें। गरम मसाला डालकर हल्का भून लें।
- पीसा हुआ टमाटर और कटी हुई हरी मिर्च को फ्राइंग पैन में डालकर भूनें। मिश्रण घी छोड़ने पर समझना चाहिए पक गया है।
- मिश्रण में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, नमक डालकर मिला दें। कुछ देर मिश्रण को भूनें।

- फ्राइंग पैन में उबले हुए उडद और राजमा को डालें।
- आवश्यकता होने पर एक कप पानी डालें। मिश्रण को मिला दें। (आवश्यकता अनुसार ग्रेवी को पतला या गाढ़ा करने के लिए पानी का इस्तेमाल करें।)
- करछुल से मिश्रण को कुछ देर चला दें। फ्राइंग पैन पर ढक्कन लगा दें।
- व्यंजन को धीमी आंच पर कुछ देर पकाएं। पानी गाढ़ा होने पर ढक्कन को फ्राइंग पैन से हटा दें।
- नमक डालकर मिला दें।

- क्रीम डालकर मिला दें।
- कुछ देर तक मिश्रण को करछुल से चला दें।
- रसा के स्वाद को परख लें। आवश्यकता अनुसार स्वाद को संतुलित करें। स्वाद मसालेदार नमकीन हल्का तीखा और मीठा होना चाहिए।
- व्यंजन तैयार होने पर आंच को बंद करें।
- व्यंजन के ऊपर से पसंद अनुसार थोड़ा मक्खन या घी छिड़कें।
- गरमा गर्म परोसें पराठा, पूरी, रोटी या चावल के साथ।
टिप्स:
- आवश्यकता पड़ने पर कुकर की विस्सल 2 से अधिक भी लग सकती है।
- उडद एवं राजमा को मुलायम कर पकाने के लिए उबालते वक्त पानी में एक चुटकी खाने का सोडा डाला जा सकता है।
- शुद्ध घी व्यंजन को स्वादिष्ट करता है। घी पसंद न होने पर पसंद अनुसार अन्य तेल का उपयोग करें।
- क्रीम उपलब्ध न होने पर दूध की मलाई अथवा दूध का उपयोग किया जा सकता है।
- मखनी का स्वाद घी, मक्खन, क्रीम के कारण होता है।
- मसालों का संतुलन स्वाद एवं पसंद अनुसार करें।
- थोड़ी शक्कर मिलाने से स्वाद में वृद्धि होते पाया गया है।
- सात्विक आहार में प्याज, लहसुन का उपयोग न करें।
- जैन व्यंजनों में प्याज़, लहसन या कोई भी जड़ वाली सब्ज़ियों का उपयोग न करें।
- पसंद अनुसार इस व्यंजन को प्याज, लहसुन, अदरक का उपयोग करके भी बनाया जा सकता है।










